logo

राज्य के पशु चिकित्सा की बेहतरी के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 236 एम्बुलेंस खरीदे जायेंगे, झारखंड स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बफैलो डेवलपमेंट और EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के बीच हुआ MOU

राज्य के पशु चिकित्सा की बेहतरी के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 236 एम्बुलेंस खरीदे जायेंगे, झारखंड स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बफैलो डेवलपमेंट और EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के बीच हुआ MOU


द फॉलोअप डेस्क, रांची 
सरकार की संवेदनशीलता राज्य की जनता के साथ-साथ यहां के पशुओं के लिए भी है। इसी के तहत पहले गौ मुक्तिधाम, फिर रेस्क्यू ह्वैकिल का कार्य किया गया। आज इसी क्रम में पशु चिकित्सा की बेहतरी के लिए राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालय में मोबाइल वेटनरी का संचालन करने की तैयारी की जा रही है। कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने ये बातें नेपाल हाउस स्थित अपने कक्ष में झारखंड स्टेट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी फॉर कैटल एंड बफैलो डेवलपमेंट और EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के बीच हुए MOU के बाद कही है. उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज का चयन किया गया है यह एजेंसी देश के अन्य राज्यों में भी इस तरह का कार्य करता आ रहा है। इनके सहयोग से राज्य सरकार राज्य के पशुधन की सेहत की बेहतरी के लिए कार्य कर सकेगी

आधुनिक सुविधाओं से लैस 236 एम्बुलेंस खरीदे जा रहे हैं

बादल ने बताया कि विभाग द्वारा आधुनिक सुविधाओं से लैस 236 एम्बुलेंस खरीदे जा रहे हैं, जो ग्रामीणों के पालतू पशुओं की चिकित्सा संबंधी समस्या के समाधान के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि मोबाइल वेटनरी के लिए सरकार जल्द ही एक हेल्पलाईन नंबर जारी करेगी। बादल ने कहा कि EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज द्वारा इस योजना के तहत पशु शल्य चिकित्सक, पैरावेट, ड्राइवर सहित आधुनिक सुविधाओं से लैस 236 एम्बुलेंस कार्यरत रहेंगे। इससे राज्य के किसानों और उनके पशुओं को तो लाभ मिलेगा ही साथ ही साथ पशु शल्य चिकित्सक, पैरावेट, ड्राइवर की नियुक्ति से रोजगार के भी अवसर मिलेंगे.

​​​​​​​