logo

कांग्रेस : बेरमो विधायक अनूप सिंह को बनाया गया मिजोरम का एपीआरओ...

anupo.jpg

रांचीः

बेरमो विधायक अनूप सिंह को मिजोरम का एपीआरओ बनाया गया है। सदस्यता अभियान को लेकर अनूप सिंह पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। पहली बार अनूप सिंह पर केंद्रिय नेतृत्व में इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि पूरे देश में कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, आज भी प्रेस क्लब में इस बाबत बैठक चल रही है।  गौरतलब है कि कल ही झारखंड के प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी प्रकाश जोशी, निर्वाचन पदाधिकारी जितेंद्र कसाना और भावेश चौधरी रांची पहुंच गये हैं। 


आज हो रही है बैठक 
सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक की जा रही है। बैठक झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर  की अध्यक्षता में हो रही है। सदस्यता अभियान को और अधिक गतिशील बनाने के लिए यह बैठक की जा रही है। बता दें कि कांग्रेस सदस्यता अभियान  1 नवंबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक पूरे देश में चलाए जा रहे हैं।