logo

24 घंटे बाद बंगाल- झारखंड बॉर्डर खोला गया, 10 हजार से अधिक वाहन फंसे थे

border.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बंगाल सरकार द्वारा बंगाल- झारखंड बॉर्डर को सील करने का निर्णय करीब 24 घंटे के बाद शुक्रवार को वापस लिया गया। इस आदेश के बाद मैथन, दुमका, जामताड़ा, जमशेदपुर, पाकुड़, बोकारो से लगी सीमाऐँ खोल दी गयी। बॉर्डर खुलने के बाद वाहनों का परिचलन शुरू हो पाया। 

जानकारी हो की मैथन, पंचेत, तेनुघाट के डौमों से पानी छोड़े जाने के कारण बंगाल में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गयी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने बंगाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। पश्चिम बंगाल की सरकार का आरोप है कि झारखंड सरकार और dvc ने जानबूझकर पानी छोड़ा है। इसके बाद नाराज ममता बनर्जी ने बंगाल-झारखंड की सीमा को चेकिंग के नाम पर सील कर दिया। साथ ही झारखंड से आ रही मालवाहक गांड़ियों को वापस झारखंड की ओर भोज दिया। इससे झारखंड से गुजरने वाले करीब 10 हजार  वाहन बॉर्डर में फंसे रहे। वहीं झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा हो गयी थी। इसके करीब 24 घंटे बाद वाहन के परिचलन को शुरू कर दिया गया है। 

Tags - बंगाल सरकार झारखंड सरकार बंगाल- झारखंड बॉर्डर सील Government of Bengal Government of Jharkhand Bengal-Jharkhand Border Seal