logo

अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 2 ट्रैक्टर जब्त; चालक भागे

अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 2 ट्रैक्टर जब्त; चालक भागे

बेंगाबाद:

अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ बेंगाबाद प्रशासन ने रविवार की शाम अभियान चलाकर 2 ट्रैक्टरों को जब्त किया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। जब्त दोनों ट्रैक्टरों को बेंगाबाद थाना परिसर में रखा गया है। 

ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए
बताया गया कि बेंगाबाद सीओ सफी आलम, थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआई विजय मंडल एवं सशस्त्र बलों की टीम ने सोनबाद और बेंगाबाद बाजार में अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध बालू का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। हालांकि, पुलिस टीम को देखते ही दोनों ट्रैक्टरों के चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए।

अवैध खनन के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
कार्रवाई के बाद प्रशासन ने जब्त ट्रैक्टरों की सूचना जिला खनन विभाग को दी है। साथ ही अग्रेतर कार्रवाई के लिए खनन विभाग को पत्र भी भेजा गया है। इधर, जब्त ट्रैक्टरों को छुड़ाने के लिए पैरवी शुरू होने की चर्चा है। हालांकि, प्रशासन के सख्त रुख को देखते हुए ऐसे प्रयासों के सफल होने की संभावना कम बताई जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Tags - Jharkhand NewsBengabadIllegal MiningTractor Seized