logo

चुटिया महादेव मंडा का हुआ सौंदर्यीकरण, डिप्टी मेयर ने किया उद्घाटन

sanjeev2.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय ने 17 अप्रैल सोमवार को चुटिया स्थित महादेव मंडा में स्टेज झूलन स्तंभ सहित महादेव मंडा का सौंदर्यीकरण का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास के कई कार्य किए हैं, लेकिन, जीवन में कुछ कार्य ऐसे होते जो मन को सुकून देने के साथ आत्म को संतुष्टी प्रदान करता है। वैसा ही आत्म संतुष्टी चुटिया स्थित बड़ा महादेव मंडा मैदान का सौंदर्यीकरण करके मिला। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों और आम जनमानस का मिलने वाला आशीर्वाद से और भी उत्साहित हूं, जो मुझे अपनी क्षमता से और भी अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

नवंबर 2022 में किया गया था शिलान्यास

बता दें कि रांची नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नंबर 14 स्थित चुटिया महादेव मंडा पूजा समिति ने कुछ माह पहले महादेव मंडा का सौंदर्यीकरण के लिए रांची उप महापौर संजीव विजयवर्गीय से मांग की थी। जिसके बाद उप महापौर ने महादेव मंडा का निरीक्षण कर उन्हें सौंदर्यीकरण कराने का आश्वासन दिए थे। महादेव मंडा के सौंदरीकरण कार्य के लिए 15 नवंबर 2022 को शिलान्यास किया गया था, जो आज पूरा हो गया। इस उद्घाटन कार्यक्रम में दिनेश राम, वार्ड पार्षद-14, रांची नगर निगम, रांची सुजीत शर्मा, भाजपा, चुटिया मंडल अध्यक्ष, कृष्णा शर्मा, गौतम देव, शिवनाथ दास, श्री नवीन साहू, गोपाल लौहिया सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT