logo

BDO की बेटी ने की उठाया खौफनाक कदम, दो दिन पहले शादी से लौटी थी

BDO की बेटी ने की उठाया खौफनाक कदम, दो दिन पहले शादी से लौटी थी

द फॉलोअप डेस्कः
लोहरदगा जिले पेशरार प्रखंड के बीडीओ की बेटी ने आत्महत्या कर ली है। बीडीओ अजय कुमार तिर्की की बेटी तमन्ना झरना तिर्की (18 वर्ष) ने आत्महत्या की है। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। शनिवार देर रात अपने क्वार्टर लौटने के बाद बीडीओ को इस घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पेशरार थाना को दी। सूचना मिलने के बाद पेशरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया। 


स्थानीय लोगों के अनुसार, तमन्ना झरना तिर्की ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। तमन्ना किसी की शादी में अपने गांव गई थी। जहां से वह परसों ही लौटी थी। इसी बीच शनिवार की देर शाम उसने यह कदम उठा लियाष पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

किस्को सर्किल इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकेगा। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।