logo

बसंत सोरेन पहुंचे विधानसभा, कहा- ईश्वर का आशीर्वाद मिला है

बसंत सोरेन पहुंचे विधानसभा, कहा- ईश्वर का आशीर्वाद मिला है

द फॉलोअप डेस्क, रांची
दुमका से झामुमो विधायक बसंत सोरेन ने आज सारे अफवाहों पर ताला लगा दिया। वह गुरुवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में भाग लेने पहुंचे। एमएमडीआर एक्ट पर जारी चर्चा के दौरान सदन में उपस्थित रहे। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बसंत सोरेन ने कहा कि ईश्वर और आम लोगों के आशीर्वाद से वह विधानसभा में मौजूद हैं। मालूम हो कि बसंत सोरेन काफी दिनों से इलाज के लिए सिंगापुर में थे।

Tags - JharkhandBasant SorenHemant SorenDumkaMLA