logo

Ranchi : घायलों का हाल जानने गुरुनानक अस्पताल पहुंचे बन्ना गुप्ता, बेहतर इलाज का दिया निर्देश

MATARU.jpg

रांचीः 
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता आज स्टेशन रोड स्थित गुरुनानक अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने घायल मरीजों का हाल जाना। दरअसल यहां वह कल हजारीबाग में हुए बस दुर्घटना में घायल सिख श्रद्धालुओं से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी ली साथी ही अस्पताल प्रबंधन को बेहतर इलाज का निर्देश दिया। इस दौरान साथ में कांग्रेस नेता ज्योति सिंह मथारू भी उनके साथ थे।

 

 

बता दें कि गिरिडीह से रांची आने वाली सिख श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गयी थी, वहीं दो दर्जन से आधिक लोग घायल हो गये थे। बस में सवार सभी श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा की ओर से दो दिनी विशेष गुरमत समागम में शामिल होने रातू रोड गुरुद्वारा आ रहे थे। घटना को लेकर रविवार को दीवान नहीं सजाया गया।