logo

सरायकेला : जनता दरबार में बन्ना गुप्ता ने सुनीं एक-एक कर सबकी समस्या, किया त्वरित समाधान

janta.jpg

सरायकेलाः
इनदिनों कांग्रेसी नेताओं द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। आज सरायकेला में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने सरायकेला में जनता दरबार का आयोजन किया। दरबार में आमजनों की  समस्याएं सुनीं गयी। बन्ना गुप्ता ने मौके पर ही फोन कर कई सम्सयाओं का समाधान करने का प्रयास किया। जनता दरबार लगभग 12 बजे शुरू हुआ था। दरबार नें  दूर-दराज के गांवों से लेकर शहरों तक के लोग पहुंचे थे।


सबने सुनाया अपना दुख
लोगों की समस्या सुनने के बाद मंत्री संबंधित पदाधिकारियों को फोन किया और मामले का अविलंब समाधान करने का निर्देश दिया। सरायकेला के समाजसेवी जलेश कवि ने स्वास्थ्य जैसी मूलभूत समस्याओं से अवगत कराया, जबकि पत्रकार सह कलाकार दीपक दरोगा ने सरायकेला को सांस्कृतिक पर्यटन के रूप में विकसित करने का आग्रह किया। सरायकेला के कन्हैया समद ने अनुकम्पा में नौकरी नहीं मिलने व देरी होने की शिकायत की।