logo

बन्ना गुप्ता औऱ दीपिका पांडेय सिंह मिलीं कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से, इन मुद्दों पर हुई बात 

cong25.jpg

रांची

सूबे के स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता और कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग मंत्री दीपिका पांडेय सिंह,ने आज दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकत की। इस मुलाकत में झारखंड की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति और आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए 4 साल के कार्यों एवं खाद्य आपूर्ति विभाग में पद संभालने के बाद किए गए संक्षिप्त कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत किया। 

इस बाबत दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट हुई। भेंट के दौरान प्रदेश प्रभारी ग़ुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और साथी मंत्रीगण भी मौजूद रहें। मिली खबरों के मुताबिक इस मुलाकात को राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी अहम माना जा रहा है।  


 

Tags - Banna GuptaMallikarjun KhargeDeepika Pandey Singh Jharkhand News