logo

डॉ शकील अहमद खान के लिए कदवा विधानसभा क्षेत्र में बंधु तिर्की ने किया चुनाव प्रचार

bandh.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की आज पार्टी प्रत्याशी डॉ शकील अहमद खान के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए कदवा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ खान को जिताने का जनता से आग्रह किया। मालूम हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के निर्देशानुसार बिहार विधानसभा चुनाव में बंधु तिर्की को कटिहार जिले की तीन विधानसभाओं (कोढ़ा, कदवा और मनिहारी) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


 इसी क्रम में आज  तिर्की ने कटिहार जिला के कदवा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ शकिल अहमद खान के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के स्टार प्रचारक तेजस्वी यादव के साथ मंच साझा किया। सभा में भारी जनसमूह की मौजूदगी के बीच बंधु तिर्की ने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड की जमीनी राजनीति हमेशा एक-दूसरे से जुड़ी रही है। समय आ गया है जब दोनों राज्यों की जनता एकजुट होकर जनहित की सरकार बनाए। इस मौके पर  तिर्की ने कांग्रेस सांसद तारीक अनवर के साथ बिहार चुनाव में कटिहार जिले के कोढ़ा, कदवा और मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रणनीति पर गहन चर्चा हुई।

Tags - Bandhu Tirkey Bihar elections Dr Shakeel Ahmed Khan election campaign in Kadwa Tejashwi Yadav