logo

चंपाई मंत्रिमंडल विस्तार : बैद्यनाथ राम का नाम कटा, 8 मंत्री ही ले रहे हैं शपथ

बैद्यनाथ राम का नाम कटा, 8 मंत्री ही ले रहे हैं शपथ

द फॉलोअप डेस्क

चंपाई सोरेन सरकार का कैबिनेट विस्तार कार्यक्रम जारी है। केवल 8 मंत्री ही आज शपथ लेंगे।  झामुमो से विधायक बैद्यनाथ राम का नाम काट दिया गया है। गौरतलब है कि बैद्यनाथ राम के नाम की बीते कुछ दिन से खूब चर्चा थी। कई लोगों ने उन्हें बधाई तक दे दी थी लेकिन अंतिम समय में उनका नाम काट दिया गया। राजभवन की ओर से केवल रामेश्वर उरांव, दीपक बिरुआ, बन्ना गुप्ता, बादल पत्रलेख, मिथिलेश ठाकुर, बसंत सोरेन, हफीजुल हसन, बेबी देवी मंत्री मनोनित किए गया है। इन्हें शपथ दिलाई जा रही है। गौरतलब है कि राजभवन के बिरसा मंडप में हुआ।  बैद्यनाथ राम के नाम के काटने पर अब सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर चंपाई सरकार को अनुसूचित जाति विरोधी बताया है। 

बाहरी दबाव के कारण उनका नाम काट दिया गया

प्रतुल शाहदेव ने ट्वीट कर लिखा है कि चंपाई सरकार अनुसूचित जाति विरोधी हैं। बताया जाता है कि लातेहार से एससी वर्ग से आने वाले विधायक बैजनाथ राम को वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट भी पहुंच गया था।लेकिन अंतिम समय में बाहरी दबाव के कारण उनका नाम काट दिया गया। पूरे मंत्रिमंडल में एक भी एससी समुदाय के व्यक्ति को जगह नहीं देना इस सरकार का एससी विरोधी चेहरा दिखता है । शर्म करो सरकार।

शिक्षक की नौकरी छोड़ आए राजनीति में
गौरतलब है कि लातेहार की राजनीति बैद्यनाथ राम के इर्द-गिर्द घूमती रही है। वह काफी लंबे समय से सक्रिय राजनीति का हिस्सा रहे हैं। 2019 विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी (BJP) छोड़कर जेएमएम (JMM) ज्वाइन कर ली थी। और जेएमएम के टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि 2014 का चुनाव उन्होंने नहीं लड़ा था। बैद्यनाथ राम लातेहार शहर के शहीद चौक स्थित धोबी मोहल्ले के रहने वाले हैं। उनका जन्म साल 1967 में लातेहार के ही परसही गांव में हुआ। इन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव में प्राप्त की। मैट्रिक और इंटर बालक उच्च विद्यालय, लातेहार से किया। लातेहार के बनवारी साहू महाविद्यालय से इन्होंने राजनीतिक शास्त्र में स्नातक की डिग्री हासिल की। शिक्षा पूरी करने के बाद बैद्यनाथ राम लातेहार शहर में स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में अध्यापक के रूप में लगभग 3 वर्षों तक काम किया। साल 2000 में जब झारखंड अलग राज्य बना तो बैद्यनाथ राम शिक्षक की नौकरी छोड़कर सियासत में आ गये। साल 2000 में उन्होंने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के टिकट पर पहली बार लोहरदगा सीट विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। चुनाव जीतने के बाद बैद्यनाथ राम सूबे के खेल मंत्री बने। बाद में मद्य निषेध मंत्री और फिर स्वास्थ्य मंत्री बनाये गये।

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\