द फॉलोअप डेस्क
बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें पेट और सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। जैसे ही उनके तबीयत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर आई, झामुमो के कई नेता अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया। अस्पताल में डॉक्टरों की दो सदस्यीय मेडिकल टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है और उनकी सेहत की जांच कर रही है। हालांकि, विधायक समीर मोहंती के स्वास्थ्य को लेकर फिलहाल टीएमएच की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
