रांची
फिरायालाल पब्लिक स्कूल में बालवाटिका द्वितीय से कक्षा 2 तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए हर्षोल्लास के साथ “समर स्प्लैश” गतिविधि का आयोजन किया गया। यह दिन बैगलेस डे के रूप में मनाया गया, जिससे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ आनंद और रचनात्मक गतिविधियों का अनुभव मिला। कार्यक्रम उत्साह, आनंद और सीख से भरपूर रहा। बच्चों ने तरबूज, आम, खीरा आदि स्वादिष्ट ग्रीष्मकालीन फलों का आनंद लिया, जिससे उन्हें गर्मी के मौसम में स्वस्थ आहार के महत्व के बारे में जानकारी भी मिली। संगीत और नृत्य ने कार्यक्रम में विशेष रंग भरा, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
.jpg)
ग्रीष्मकालीन उल्लास का एक सुंदर संगम
साथ ही, विभिन्न मनोरंजक खेलों और गतिविधियों ने इस दिन को और भी यादगार बना दिया। इस कार्यक्रम का सफल संचालन बालवाटिका द्वितीय से कक्षा 2 तक की शिक्षिकाओं जिनमें नगमा मलिक, सुषमा थापा, मिस रिया, मिस इच्छा नागपाल तथा बालवाटिका की समन्वयक सुप्रियो शेखर द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्या हनीत मुंजाल की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की। यह आयोजन नन्हे बच्चों के लिए मनोरंजन, सीख और ग्रीष्मकालीन उल्लास का एक सुंदर संगम साबित हुआ।
