द फॉलोअप डेस्कः
राज्य सरकार द्वारा सोमवार को पेश किए गए आम बजट पर चर्चा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ विधायक बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य सरकार अगर 136000 करोड़ की बकाया राशि के लिए सार्थक प्रयास नहीं करती है तो 5 साल तक दौड़ते ही रह जाएगी। उन्होंने कहा कि 136000 करोड़ की राशि लेने के लिए झारखंड सरकार को सूत्र पकड़ना होगा। पहले सीसीएल, बीसीएल जैसी कोयला कंपनियों के साथ बातचीत करनी होगी। कितना कब का बकाया है इस आंकड़े को ढूंढना होगा। नहीं तो सरकार 5 साल तक बयानबाजी की राजनीति करती रह जाएगी। उन्होंने राशि की प्राप्ति के लिए राज्य सरकार को प्रॉपर चैनल से प्रयास करना होगा।
.jpeg)
काम कीजिए कामचोर मत बनिए
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में 41 फीसदी लोग गरीबी रेखा से नीचे हैं। कृषि क्षेत्र में फरवरी माह तक 54 फ़ीसदी राशि खर्च हुई है। आईटी डिपार्टमेंट द्वारा मात्र 7.45 फीसदी का खर्च किया गया है। पेयजल विभाग द्वारा मंत्र 18.56 फीसदी खर्च किया गया है। उन्होंने सीधा कहा कि काम कीजिए कामचोर मत बनिए। पैसे नहीं खर्च करेंगे। समय पर उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं देंगे तो केंद्र भी राशि नहीं देगी।

शिक्षा और स्वास्थ्य
मरांडी ने कहा कि बजट में सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर कोई ध्यान नहीं दिया। स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति खराब है। राज्य में डॉक्टर के स्वीकृत 3334 पदों के विरुद्ध मात्र 2210 डॉक्टर कार्यरत है। दुमका मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों के 70, पलामू मेडिकल कॉलेज में 71 और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज में शिक्षकों के 65 पद रिक्त है। किसी भी जिला अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो रहा है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने दावा किया कि यह आंकड़ा गलत है
नहीं मिल रहा आयुष्मान कार्ड का लाभ
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गरीबों को आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है गरीब इलाज से वंचित हो रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री ने इसे गलत बताया उन्होंने कहा कि शहर में 50 और गांव में 30 बेड का हॉस्पिटल होना चाहिए। लेकिन दो-दो कमरे का अस्पताल बनाकर आयुष्मान कार्ड का लाभ लेने की कोशिश हो रही है। उन्होंने इस पर रोक लगाया।