logo

जनसभा : बाबूलाल बोले, भ्रष्ट हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का लें संकल्प

BABULAL14.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

आज का कार्यक्रम संकल्प यात्रा का समारूप है। संकल्प यात्रा का मकसद तभी सम्पन्न होगा जब हर कोई तन मन धन से लगेंगे। बीते चार वर्षों में हेमंत सरकार सिर्फ कमाने में लगी हुई है। यह बातें झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कही। वह संकल्प यात्रा जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार थी तब गांव तक विकास पहुंची। सड़क पूल पुलिया के निर्माण सिर्फ भाजपा ने किया. पहले अटल बिहारी वाजपेयी और अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा है।


अपने परिवार का विकास कर रही है हेमंत सरकार

हेमंत सरकार अपना विकास कर रही है। इन्हें अपने परिवार के विकास से मतलब है. हर स्तर पर भ्रष्टाचार है. कोयला, पत्थर और बालू की लूट हो रही है और लूटेरों को हेमंत सरकार मंहगे वकील से बचाने में जुटी है। ये सरकार भ्रष्टचारियों की सरकार है। आम जनता घुटन महसूस कर रही है। हेमंत सोरेन के रहते विकास नहीं हो सकता। यह अपना विकास करते हैं। अपने परिवार को विकास करते हैं। जमीन, पत्थर, कोयला लूटने में लगे हैं। लुटरों को संरक्षण देते हैं। लुटेरों को बचाने के लिए महंगे वकील करते हैं। 

ईडी से भागे फिर रहे हैं हेमंत

खुद को आंदोलनकारी का बेटा बोलते हैं और ईडी से भागे फिर रहे हैं। अगर निर्दोष हैं तो ईडी का सामना क्यों नहीं कर रहे हैं। ये पुलिस को वसूली में लगाये हैं। अपराध चरम सीमा पर है। ऐसे में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प हम सभी को लेना है। 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर यहां से हम सभी को जाना है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N