logo

झारखंड में भ्रष्टाचारियों के संरक्षक बनकर उभरे हैं बाबूलाल मरांडी – सुप्रियो भट्टाचार्य 

jmm.jpeg

रांची 

जेएमएम प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इन दिनों बाबूलाल मरांडी झारखंड के भ्रष्टारियों का संरक्षक बनकर उभरे हैं। प्रेस वार्ता आयोजित कर उन्होंने शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा पर तंज करते हुए कहा कि व्यापम घोटाला और शारदा चीटफंड घोटाला से जुड़े लोगों को बीजेपी ने झारखंड विधानसभा चुनाव की कमान सौंपी है। कहा कि इनमें से एक विधानसभा के प्रभारी बने हैं और दूसरे सहप्रभारी बने हैं। कहा कि मध्यप्रदेश का व्यापम घोटाला की तर्ज पर ही नीट घोटाला हुआ है। नीट घोटाला से देश के लाखों छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया। कहा यूजीसी नेट में जो गड़बड़ी हुई इससे 9 लाख छात्रों का भविष्य अंधकार में चला गया। कहा मध्य प्रदेश में 10 से 12 साल तक व्यापम घोटाले हुए। कहा इस राज्य के पूर्व सीएम को झारखंड विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है। 

 

वित्त मंत्री पर साधा निशाना 

सुप्रियो ने बीजेपी पर तंज करते हुए कहा कि पार्टी यहां सरकार बनाने का सपना देखे, ये गलत नहीं है। लेकिन यहां एक ऐसे नेता को भेज दिया जिसका कारनामा पूरा देश देख चुका है। कहा कि केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय वित्त मंत्रालय के अधीन आता है। कहा कि इस मंत्रालय की मंत्री जो पिछली बार थीं, वो अभी भी हैं। निर्मला सीतारमण का नाम लेकर कहा कि वित्तमंत्री कुछ दिनों पहले झारखंड आयी थीं। कहा वित्तमंत्री के साथ दो लोगों की खास मुलाकात हुई। इन दोनों लोगों से वित्तमंत्री को बाबूलाल मरांडी ने मिलवाया था। इनमें से एक सेना की भूमि के घोटाले के आरोपी हैं, उनसे वित्त मंत्री को मिलवाया। उन्होंने यहां विष्णु अग्रवाल का नाम लिया। दूसरे जो व्यक्ति हैं वे भी चर्चित हैं। अभी चर्चा है कि उनके यहां से एक करोड़ रुपये मिले। कारतूस मिले।  कहा कोई कमलेश नाम के आदमी हैं। उनके साथ भी वित्तमंत्री की मुलाकात करायी गयी। कहा ये मुलाकात उस वक्त हुई जब वो ईडी नजर में वो फरार चल रहा था। इसका मतलब हुआ ईडी जिस मंत्रालय के अधीन है, उसकी मंत्री ईडी के अभियुक्तों से बात कर रही हैं। इनके साथ बाबूलाल जी हैं। उपर से कहा जाता है कि बीजेपी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी है। 

बीजेपी को दी ये सलाह 

सुप्रियो ने आगे कहा कि हमने पहले ही कहा था, आपलोगों को यानी बीजेपी के नेताओं को पर्यटन के ख्याल से झारखंड आना है तो आइये। स्वागत है। लेकिन यहां आकर अनर्गल बाजी मत कीजिये। यहां सरकार बनाने का सपना मत देखिये। कहा कि आपकी संख्या दहाई तक नहीं जायेगी। आपके विधायक की संख्या ईकाई में ही रहेगी। कहा, इस बात को आप कान खोलकर सुन लें। कहा कि शिवराज चौहान और हिमंता सरमा भ्रष्टारचार के प्रतीक पुरुष हैं। कहा कि बाबूलाल हाल के दिनों में भ्रष्टाचारियों के संरक्षक बनकर उभरे हैं। कहा उन्हीं के संरक्षण में ईडी के तमाम अभियुक्त हैं। कहा बाबूलाल और बीजेपी को जनता माफ नहीं करेगी। 

Tags - Supriyo BhattacharyajmmbjpJharkhand News