logo

दुमका में नाबालिग छात्रा का रेप-मर्डर! बाबूलाल मरांडी बोले- आरोपियों को जल्द पकड़ें; SP पर हो कार्रवाई

दुमका में नाबालिग छात्रा का रेप-मर्डर! बाबूलाल मरांडी बोले- आरोपियों को जल्द पकड़ें; SP पर हो कार्रवाई

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News:  दुमका (Dumka) के काठीकुंड में 9वीं की छात्रा की कथित तौर पर रेप के बाद हत्या (Dumka Minor Rape and Murder Case) मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सरकार को आड़े हाथों लिया है। दरअसल, बीते शुक्रवार को दुमका के काठीकुंड में 14 वर्षीय नाबालिग आदिवासी छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। परिजनों और ग्रामीणों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताते हुए दुमका-पाकुड मुख्य मार्ग स्थित मधुबन चौक पर पास शव रखकर विरोध विरोध प्रदर्शन किया था।

बाबूलाल मरांडी ने इसे दुखद और शर्मनाक घटना बताते हुए सरकार को विधि-व्यवस्था के मोर्चे पर घेरा था। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड की बेटियां सुरक्षित नहीं है। उन्होंने छात्र-छात्राओं के विरोध प्रदर्शन की तस्वीरें साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि सुबह से जनता आंदोलनरत है, लेकिन प्रशासन नदारद है। 

 

बाबूलाल मरांडी ने पुलिस प्रशासन को घेरा
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एसपी से वार्ता नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि जब आदिवासी बेटी की मौत के बाद लोग सड़क पर उतरने को मजबूर हों और प्रशासन से संवाद तक नहीं हो पाए तो, जवाबदेही तय होनी चाहिए। बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत को संबोधित करते हुए लिखा कि पुलिस अधिकारियों को तत्काल निर्देश दें कि आपराधियों को अविलंब गिरफ्तार कर कठोरर कार्रवाई करें। बाबूलाल मरांडी ने पुलिस अधीक्षक के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सरकार को आंदोलन की चेतावनी भी दी है। 

शुक्रवार को मिली थी नाबालिग छात्रा की लाश
गौरतलब है कि शुक्रवार को 14 वर्षीय छात्रा की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर से करीब 700 मी. दूर झाड़ियों में मिली थी। परिजनों और ग्रामीणों ने छात्रा की रेप के बाद हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी, मृतका के पिता को सरकारी नौकरी, भाई-बहनों की निशुल्क शिक्षा और परिवार को उचित मुआवजा देने  की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। 

परिजनों ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को स्कूल से लौटने के बाद छात्रा ने खाना खाया और खेत में बंधी गाय खोलने गई। काफी देर तक जब वापस नहीं लौटी तो परिजनों और ग्रामीणोंन ने आसपास तलाशाष। शाम को करीब 8 बजे झाड़ियों में उसकी लाश मिली। 

Tags - Dumka School Girl Rape MurderRape & MurderDumka Crime NewsJharkhand NewsBabulal Marandi