logo

बाबूलाल मरांडी ने PIL दाखिल कर शराब घोटाला केस की CBI जांच की मांग की

babulal37.jpg

द फॉलोअप डेस्क:

झारखंड में चर्चित शराब घोटाला केस में झारखंड हाईकोर्ट में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जनहित याचिका दाखिल की है। बाबूलाल मरांडी ने जनहित याचिका के जरिए मांग की है कि हाईकोर्ट शराब घोटाला केस की सीबीआई जांच का आदेश जारी करे। गौरतलब है कि झारखंड में शराब घोटाला केस की जांच भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) कर रहा है। इस केस में झारखंड के पूर्व उत्पाद सचिव आईएएस विनय कुमार चौबे समेत कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस केस में पूर्व आबकारी आयुक्त अमित प्रकाश को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। एसीबी ने आरंभिक तौर पर अनुमान लगाया था कि शराब घोटाला के जरिये सरकारी राजस्व को 38 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का दावा है कि घोटाले का दायरा 1000 करोड़ के पार जा सकता है।

 
 

Tags - Liquor ScamACBBabulal MarandiJharkhand High CourtJharkhand News