logo

बाबूलाल मरांडी ने बढ़ाए मदद के हाथ, गोल्ड मेडल जीतने वाली दिवाशी हेंब्रम को देंगे किट

babulala_devashi.jpg

रांची
कम संसाधन में भी अपनी प्रतिभा के बलबूते थाईलैंड में आयोजित थर्ड इंटरनेशनल राइफल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली जामताड़ा की बेटी देवाशी हेंब्रम को नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची स्थित अपने आवास पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इसके अलावा उन्होंने देवाशी को सहयोग राशि भी प्रदान की. देवाशी जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड की रहने वाली है. 

देवाशी को शूटिंग किट देंगे बाबूलाल
दइस दौरान बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इतने संघर्ष और आर्थिक तंगी के बावजूद एक बच्ची आगे बढ़ रही है, तो समाज के जिम्मेदार नागरिक के नाते हमारी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है. इस होनहार बच्ची की प्रतिभा कुंद न हो, इसके लिए हमारे स्तर से जो भी मदद होगी, वह हम करेंगे. राइफल शूटिंग किट्स के लिए बच्ची को जितनी भी सामग्री की जरूरत है, वह उपलब्ध कराई जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि जानकारी के अनुसार सरकार के स्तर से देवाशी को अभी तक कोई सहायता नहीं मिली है.
शूटिंग प्रैक्टिस के साथ करती थी पार्ट टाइम जॉब
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देवाशी हेंब्रम ने कम संसाधनों में देश स्तर पर झारखंड का परचम लहराया है. हाल ही में 4 से 7 मई तक थाईलैंड में आयोजित एयर गन शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवाशी ने गोल्ड मेडल जीता है. एक साधारण परिवार से आने वाली देवाशी के पिता किसान हैं. वे खेती-बाड़ी कर किसी तरह घर भी चलाते हैं और बच्चों को पढ़ा भी रहे हैं. देवाशी अपनी एक अन्य बहन के साथ जामताड़ा में 1000 रुपये किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करते हुए शूटिंग की प्रैक्टिस करती हैं. साथ ही देवाशी एक फिजियोथैरेपी सेंटर में पार्ट-टाइम जॉब करते हुए अपनी सफलता की कहानी गढ़ रही हैं.
पर्याप्त संसाधन मिलें तो वर्ल्ड कप और ओलंपिक देश का नाम रौशन करूंगी: देवाशी
मौके पर देवाशी हेंब्रम ने बताया कि उनके पास पर्याप्त और आधुनिक संसाधन उपलब्ध नहीं हैं. कम संसाधनों में ही उन्होंने सभी के आशीर्वाद और अपने जज्बे से यह उपलब्धि हासिल की है. यदि बेहतर और पर्याप्त संसाधन मिलें, तो भविष्य में होने वाले वर्ल्ड कप और ओलंपिक में राज्य और देश के लिए वह और उनके जैसे अन्य शूटर और बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं तथा राज्य का नाम रोशन कर सकते हैं.

 

Tags - Babulal gave kit to Devashi Devashi gold medal babulal news Updates babulal Devashi hembram news Shooting Competition thailand