logo

बाबूलाल मरांडी ने की प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा, युवाओं को दी चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारियां 

youndteam.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा की। इस बार बाबूलाल ने कई युवाओं को अपने कार्यसमिति में स्थान दिया है। इसमें युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।

27 वर्षीय रजनीश पांडेय को प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी बनाया गया है। वे पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। बता दें कि रजनीश पांडेय ने रांची से प्रारंभिक शिक्षा पूरी की है और बीजेपी में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। उन्हें पहले रांची जिला में सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी थी। 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से जनता तक पहुंचने के लिए विशेष महत्व दिया जा रहा है। वर्तमान समय में सोशल मीडिया एक प्रभावी साधन बन चुका है, जिससे पार्टी की नीतियों और योजनाओं को तेजी से जनता के बीच पहुंचाया जा सकता है। वहीं रजनीश पांडेय ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को मजबूती से प्रचारित किया जाएगा। इसके अलावा वे डिजिटल माध्यमों पर भी पार्टी को और मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Tags - बीजेपी बाबूलाल मरांडी प्रदेश कार्यसमिति BJP Babulal Marandi State Working Committee