logo

बाबूलाल ने पूछा- झारखंड में युवाओं को कब न्याय देंगे राहुल गांधी

ीोपहतवोवह1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इनदिनों राहुल गांधी पर ट्वीटर के जरिए हमलावर हैं। कल ही उन्होंने आदिवासी से जुड़े मामलों पर राहुल गांधी की ट्वीट पर रिप्लाई करके निशाना साधा था और आज फिर उन्होंने एक ट्वीट कर उनसे पूछा है कि आखिर झारखंड के युवाओं को न्याया कब मिलेगा। दरअसल राहुल गांधी इनदिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हैं। इसलिए बाबूलाल मरांडी ने उनसे पूछा है कि "झारखंड के युवाओं को राहुल गांधी जी न्याय कब देंगे?"


झारखंड के युवाओं को कब मिलेगा हक
बाबूलाल ने पूछा कि "झारखंड के युवाओं को राहुल गांधी जी न्याय कब देंगे? कांग्रेस-झामुमो-राजद ने झारखंड के युवाओं से एक साल में 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन बदले में युवाओं को निराशा, हताशा और सरकार की लाठी ही मिली है।क्या झारखंड के युवाओं को उनका हक मिलेगा?" 


कल भी चला था ट्वीटर वार 
गौरतलब है कि कल ही जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि "आज भारत में साजिश के तहत आदिवासियों के अधिकारों को कमज़ोर किया जा रहा है।  मोदी की शह पर उनका ‘मीडिया मित्र’ खुलेआम आदिवासियों का अपमान करता है और ‘कॉर्पोरेट मित्र’ उनके संसाधनों को लूटता है। भाजपा आदिवासियों की हितों की रक्षा करने वाला कोई भी कानून लागू नहीं होने देती, क्योंकि उनका लक्ष्य आदिवासियों की ज़मीनें और अन्य संसाधन छीन कर अपने कॉर्पोरेट मित्रों को देना है।" इस पर बाबूलाल ने भी निशाना साधते कहा था कि "आदिवासी समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू को भाजपा ने राष्ट्रपति बनाया लेकिन कांग्रेस ने उनका भी विरोध किया। आजादी के बाद पांच दशकों तक आदिवासी समाज झारखंड राज्य के निर्माण की मांग करता रहा लेकिन कांग्रेस ने इसे भी नजरअंदाज किया।"