logo

Ranchi : सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें शेयर करने से बचें, नहीं तो होगी कार्रवाई 

APIL_RANCHI.jpg

रांचीः 

शुक्रवार को राजधानी में हुई हिंसक घटना के बाद जिला प्रशासन अलर्ट में है। रांची पुलिस लगातार शहर में शांति व्यवस्था बहाल करने में लगी है। कीशहर में धारा 144 लागू है।  इसी कड़ी में रांची पुलिस ने अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाह में पड़ने से बचें साथ हीं इस मामले में सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने से बचें। फिलहाल रांची के चप्पे-चप्पे पुलिस बल तैनात हैं। 


रांची पुलिस की अपील

रांची पुलिस ने कहा है कि भ्रामक सूचना, फोटो, वीडियो, एक धर्म की दूसरे धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी सोशल मीडिया पर शेयर ना करें।  किसी भी प्रकार के अफवाह की नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें।  बिना जिला प्रशासन की पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास ना करें, रांची पुलिस ने अपील करते हुए लोगों से कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखने में रांची पुलिस का सहयोग करें।