द फॉलोअप डेस्कः
सड़क हादसों में हो रही वृध्दि के कारण हर महीने, दो महीने पर यातायात पुलिस की तरफ से नये-नये कानून निकाले जाते है। इसके बावजूद भी लोगों को अपनी जान की परवाह नहीं है। लोग अकसर बिना हेलमेट के डबल, ट्रिपल और कभी-कभी सिंगल राइड पर मोटरसाइकिल से निकल जाते हैं। लेकिन अब राजधानी रांची में ऐसा करना आपको महंगा पड़ सकता है क्योंकि, बिना हेलमेट के बाइक चलाने वालों का ऑटोमैटिक चालान काटा जा रहा है। जो बिना हेलमेट के वाहन चलाते हैं, उनका ऑटोमैटिक चालान कट जाएगा। चालान आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर पहुंच जाएगा।

शहरों में 18 जगहों पर लगे हैं कैमरे
बता दें कि शहर में नंबर प्लेट रीडिंग कैमरे शहर में 18 जगहों पर लगाए गए हैं। ट्रैफिक डीएसपी जीतवाहन उरांव ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत जो भी वाहन चालक बिना हेलमेट के इन कैमरे के दायरे में आएंगे, आरएलवीडी-एएनपीआर कैमरा उनके वाहन के नंबर प्लेट को चिह्नित करेगा। हाई स्पीड कैमरे वाहन के नंबर प्लेट की फोटो खींचेगा। इसके बाद नंबर प्लेट को स्कैन कर उसमें दर्ज पते पर चालान भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह नियम लागू भी हो गया है और इस फायदा भी हो रहा है।

नियम तोड़ने वाले हर किसी को लगेगा फाइन
ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि पहले सिर्फ उनको ही ऑटोमेटिक चालान भेजा जाता था जो रेड लाइट क्रॉस कर जाते थे। लेकिन अब ड्राइव करते समय मोबाइल पर बात करने, ट्रिपल राइड, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर भी ऑटोमेटिक चालान कटेगा। तीन माह पहले तक लगभग चार हजार लोगों को चालान भेजा गया है। कुछ लोगों ने ऑनलाइन चालान जमा कर दिया है। लेकिन जिन लोगों ने जमा नहीं किया है उन्हें रिमाइंडर भेजा जा रहा है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N