logo

बिस्कुट खिलाने का लालच देकर 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार 

5_साल.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
झारखंड के धनबाद में एक 5 साल की मासूम बच्ची के साथ एक ऑटो चालक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना धनसार के दहुआटांड इलाके में बुधवार देर शाम की है। आरोपी की पहचान अशोक महतो के रूप में हुई है। आरोपी बच्ची को बिस्कुट खिलाने का लालच देकर सुनसान गली में ले गया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के पिता आरोपी के घर गए। यहां आरोपी के परिवार वालों ने उन्हें पीट दिया। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

बच्ची के रोने की आवाज सुन पहुंचे दादा 
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी भी वहीं रहता था। वह एक ऑटो चालक है। शाम को बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी  बच्ची को बिस्कुट खिलाने के नाम पर एक सुनसान गली में ले गया। इसके बाद आरोपी बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बच्ची के रोने की आवाज सुन कर बच्ची के दादी वहा पहुंचे। उन्होंने आरोपी को गलत हरकत करते देख लिया। जैसे ही बच्ची के दादा वहा आएं आरोपी वहां से भाग गया। 

स्थानीय लोगों ने की कार्रवाई की मांग 
इसके बाद बच्चे के पिता आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा। यहां आरोपी के परिवार वालों ने उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जरूरत पड़ने पर बच्ची का मेडिकल भी कराया जाएगा।

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड लेटेस्ट न्यूज धनबाद न्यूज दुष्कर्म Jharkhand News Jharkhand Latest News Dhanbad News Rape