logo

Assembly Elections : हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मुर्मू मंडल को अगवा करने का प्रयास, JMM ने कहा- बरहेट चुनाव प्रभावित करने की साजिश

jmm27.jpg

 रांची 
जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने आज प्रेस वार्ता कर चुनाव में लगे अधिकारियों पर बड़ा आरोप लगाया है। कहा है कि मुख्यमंत्री के बरहेट से प्रस्तावक मंडल मुर्मू को अगवा करने की कोशिश की गयी। इस बाबत सुप्रियो ने जेएमएम की ओऱ से मुख्य चुनाव अधिकारी के रवि कुमार, संजय आनंद लाटकर (आईपीएस) और अमोल वेनुकांत होमकर पर आरोप लगाये हैं। तीनों पदाधिकारियों को चुनाव कार्य से अलग करने की मांग की है। सुप्रियो ने झारखंड राज्य में पदस्थापित भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के उच्च पदस्थ अधिकारियों द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। कहा है कि इन अफसरों ने चुनावी प्रक्रिया मे हस्तक्षेप करते हुए एक विशेष राजनीतिक दल (भाजपा) के पक्ष में आचार संहिता का उल्लंघन का किया।  


सुप्रियो ने बताया कि इस बाबत मुख्य निर्वाचन आयुक्त, निर्वाचन आयोग को जेएमएम की ओऱ से पत्र लिखकर शिकायत की गयी है। सुप्रियो ने बताया कि आज दिनांक 27 अक्टूबर 2024 को अपराह्न लगभग 1 बजे गिरिडीह पुलिस द्वारा वाहन जांच के क्रम मे एक वाहन को रोका गया।  इसमें कई व्यक्तियों के साथ  मंडल मुर्मू जो साहेबगंज जिले के 03 बरहेट (अ.ज.जा) के प्रत्याशी  हेमंत सोरेन के प्रस्तावक भी हैं, को रोका गया। उनसे उनके गंतव्य के बारे मे पूछा गया। वाहन में सवार यात्रियों द्वारा कोई उत्तर ना दिए जाने के कारण वाहन को गिरिडीह पुलिस ने रोक लिया। कहा कि राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी रवि कुमार (आईएएस),  संजय आनंद लाटकर (आईपीएस) और अमोल वेनुकांत होमकर के द्वारा अपने पद का दुरुपयोग किया गया। गिरिडीह जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाया गया। इस खबर  के फैलने के बाद गिरिडीह पुलिस के संरक्षण में सभी यात्रियों को आनन-फानन में मुक्त कर दिया गया।


सुप्रियो ने आगे कहा कि ये एक अति चिंतनीय एवं गंभीर है। संपूर्ण तथ्यों की निष्पक्ष एवं गहनता से जांच कर इन पदाधिकारीयों के कार्यों की समीक्षा होनी चाहिये। कहा कि तत्काल प्रभाव से उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया से अलग कर देना चाहिये। सुप्रियो ने कहा कि वर्तमान में  हेमंत सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री भी हैं और हमारी पार्टी के स्टार प्रचारक भी हैं। कहा,  सोरेन के नामांकन को प्रभावित करने के लिए उनके प्रस्तावक मंडल मुर्मू को जिस प्रकार प्रभावित किया गया, यह एक अपराधिक साजिश के साथ साथ आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन है। सुप्रियो ने इस संबंध में चुनाव आयुक्त से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। 


 

Tags - Assembly Elections Elections Jharkhand News Election News Assembly Elections Assembly