logo

सिमडेगा : महिला के साथ ओछी हरकत करने वाला एएसआई निलंबित, ऑडियो के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

महिला के साथ ओछी हरकत करने वाला एएसआई निलंबित, ऑडियो के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

सिमडेगाः
सिमडेगा के बानो थाना क्षेत्र के गिरदा ओपी में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। छेड़छाड़ का आरोप एक पुलिसकर्मी पर लगा था। एसपी सौरव कुमार ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। इस  मामले में एसडीपीओ लेबल से भी जांच होगी, उसके बाद रिपोर्ट के आधार पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी। बताया जाता है कि बानो प्रखंड के रायकेरा की रहनेवाली एक महिला गिरदा ओपी गई थी। लेकिन वहां ड्यूटी में तैनात एएसआई ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला के अनुसार वह जब थाना पंहुची तो ओडी प्रभारी अखिलेश तिवारी ने आवेदन लेने के बाद उन्हें पूछताछ के लिए कमरे में बुलाया और वहां उसके साथ छेड़छाड़ की।


फोन कर अश्लील बात करने लगा 
महिला का कहना है कि इसके बाद आरोपी लगातार महिला कोफोन कर अश्लील बात करने लगा था। इस घटना से आहत होकर महिला ने एसपी को आवेदन दिया औरन्याय की गुहार लगाई थी। एसपी को दिए आवेदन में पीड़ित महिला ने बताया कि तिवारी ने फोन कर उसे प्यार करने के लिए घाट बाजार जंगल, जमतई स्कुल और थाने के पास बुलाने लगे। इसके अलावा और तिवारी ने कई सारी ओछी बातें फोन पर की। 


ऑडियो के आधार पर होगी बड़ी कार्रवाई 
आवेदन पर एसपी सौरभ ने तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी एएसआई को लाइन हाजिर करते हुए जांच बैठाया। जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। एसपी ने कहा कि अभी एसडीपीओ स्तर पर भी मामले की जांच होगी। अश्लील ऑडियो के आधार पर कार्रवाई और बड़ी हो सकती है।