डेस्क :
प्रदेश के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के 15 दिन के अवकाश पर है। उनकी जगह वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक अधिकारी (IAS) अरुण सिंह को मुख्य सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इस बाबत कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अरुण सिंह वर्तमान में विकास आयुक्त और स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। अधिसूचना सचिव विनोद कुमार के द्वारा जारी की गई है।
