logo

जामताड़ा में हथियारबंद लुटेरों ने की ज्वेलर्स की दुकान में लूट, दुकानदार को गोली मारकर हुए फरार

uirtuij.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा के सबसे व्यस्ततम इलाका कायस्थपाड़ा में अज्ञात हथियारबंद लुटेरों ने बालाजी ज्वेलर्स के दुकानदार अमन वर्मा को गोली मारते हुए लूटपाट की घटना को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। घायल दुकानदार को इलाज के लिए दुर्गापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से जामताड़ा में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि हथियारबंद लुटेरों ने कई राउंड फायरिंग करते हुए शहर में दहशत फैला दी।
जामताड़ा में हथियार के बल पर ज्वेलर्स की दुकान में हुई लूट की घटना को लेकर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने चिंता जताई है और कहा कि इस घटना के बाद से व्यापारी संघ में दहशत का माहौल बन गया है। इस घटना के बारे में पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने कहा कि अज्ञात लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस जिले के सभी सीमाओं को सील करते हुए गहन छापेमारी शुरू कर चुकी है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्दी ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की छानबीन जारी है। जानकारी के अनुसार, इस घटना के दौरान हथियारबंद लुटेरों ने लगभग तीन राउंड फायरिंग की, जिससे दहशत फैल गई और वे भागने में सफल रहे। इस घटना में दुकानदार को पेट में गोली लगी है।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Jamtara news Updates Latest Jamtara News Jamtara News updates latest Jamtara News Updates Jamtara News Updates latest Jamtara News Jamtara News in Hindi latest Jamtara news