logo

अर्जुन मुंडा ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा और समाधि स्थल पर पुष्पांजलि की अर्पित

0948.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनकी प्रतिमा व समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान बिरसा चौक और कोकर स्थित समाधि स्थल पर हटिया के विधायक नवीन जायसवाल और भाजपा महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता के अलावा कई भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

सीएम ने किया नमन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिरसा मुंडा को नमन करते हुए ट्वीट किया है कि "धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर शत-शत नमन। मालूम हो कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिन के 4.40 बजे बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पण करेंगे। उसके बाद अपराह्न 5.15 बजे कोकर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पचक्र अर्पण करेंगे। भगवान बिरसा मुंडा आदिवासियों के महानायक थे। उन्होंने 19वीं शताब्दी में अपने क्रांतिकारी और समाज सुधार गतिविधियों से आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर रख दी। इसलिए झारखंड में उन्हें धरती आबा की संज्ञा दी गयी है।

अरविंद केजरीवाल ने किया याद
दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है कि आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा ने अपना जीवन समर्पित कर दिया था। यही वजह है कि धरतीपुत्र बिरसा मुंडा जी को आदिवासी समाज के लोग उन्हें भगवान जैसा सम्मान देते हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N