logo

तीरंदाज ममता टुडू 6 दिन से बच्चे के साथ लापता, पिता ने जाहिर की अनहोनी की आशंका

MAMTATUDU1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः  
राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाज ममता टुडू लापता हैं। वह दामोदरपुर की  रहने वाली हैं। मिनी नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में 2 बार गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। ममता रहस्यमय तरीके से गायब हुई हैं। 6 दिनों से उनके के बारे किसी को कुछ मालूम नहीं है। उनका बच्चा भी उनके साथ ही लापता है। ममता के पिकेश रक्षित ने धनबाद थाना में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। इधर पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। जानकारी के मुताबिक ममता पति और बेटे के साथ पुलिस लाइन में रह रही थीं। 


पिता ने दामाद पर जताया शक 
ममता के पिता दुर्गा टुडू ने उनकी बेटी के साथ कुछ गलत होने की आशंका जाहिर की है। उनको अपने दामाद पर शक है। उन्होंने कहा कि बुधवार को थाना में शिकायत करेंगे। ममता ने वर्ष 2010 और 2011 में गोल्ड मेडल जीता था। इसी आधार पर उन्हें सेल बोकारो में डे-बोर्डिंग तीरंदाजी अकादमी में काोच के रूप में नौकरी मिली थी। ममता ने पिकेश से दो साल पहले लव मैरिज किया था। पिकेश ने बताया कि ममता खेल संबंधी एक परीक्षा देना चाहती थी। पैसे नहीं होने से मैंने अगले साल परीक्षा देने की बात कही। उसे काफी समझाया। किसी काम से घर से बाहर गया। वापस लौटा तो देखा कि दोनों घर में नहीं थे।