द फॉलोअप डेस्क
रांची के बरियातू (Bariyatu) में असामाजिक तत्वों ने मंदिर में उत्पात मचाया है। जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों ने मंदिर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है, उनके साथ तोड़फोड़ की है। घटना को लेकर आसपास के लोग काफी गुस्से में हैं। लोग मंदिर के पास एकत्रित हो गए हैं। इलाके में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया। पुलिस ने खंडित प्रतिमा को जब्त कर लिया और जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। घटना बरियातू डीएवी स्कूल के पास स्थित मंदिर की है।

ताला काटकर मंदिर के अंदर घुसे
मंदिर के पंडित रामदेव ने बताया है कि रविवार रात असामाजिक तत्व ताला काटकर मंदिर के अंदर घुसे। मंदिर में तोड़फोड़ की। चांदी का मुकुट ले भागे। पूजारी ने बताया कि हनुमान जी का दहिना हाथ ,भगवान राम का एक हाथ और सीता मां का बायां टूटा है। इसके साथ ही दूर्गा जी का तलवार भी दो भागों में है। बगलामुखी का मुकुट को तोड़ दिया गया है। घटना को लेकर पूजारी काफी आक्रोशित हैं। उन्होंने पुलिस से लोगों को पकड़कर कड़ी से कड़ी सजा देने की अपील की है।

जांच के लिए पहुंची एफएसएल की टीम
मंदिर में चोरी की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जमा होने लगी। वहीं चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास करने में जुट गई। स्थानीय लोग फिलहाल सड़क पर जाम कर घटना का विरोध कर रहे हैं और प्रशासन की तरफ से उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है। वहीं एफएसएल की टीम भी मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई है, वह पूरे मंदिर परिसर का निरीक्षण कर रही है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\