द फॉलोअप डेस्कः
यूपी का कुख्यात गैंगस्टर अमन सिंह का एक और गुर्गा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने चंदन यादव उर्फ ब्रजेश कुमार यादव को पकड़ लिया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। फिलहाल झरिया थाना में उससे पूछताछ चल रही है। वह कतरास आकाश किनारी कैलूडीह का रहने वाला है। गौरतलब है कि झरिया के टायर शोरूम मालिक रंजीत साव की हत्या में चंदन भी शामिल था।
विधायक ढुलू महतो पर भी करवाई थी फायरिंग
अमन सिंह के इशारे पर वह आशीष रंजन उर्फ छोटू, अमर खानी, यूपी आजमगढ़ के वैभव यादव उर्फ छोटू उर्फ राहुल सिंह के साथ रंजीव साव की हत्या के लिए झरिया पहुंचा था। बाघमारा के विधायक ढुलू महतो के समर्थक राजेश गुप्ता और रेस्टोरेंट संचालक अभय सिंह के घर हुई फायरिंग मामले में चंदन यादव आरोपी रहा है। पहले भी वह जेल जा चुका है। कतरास के नीरज तिवारी की हत्या की योजना धनबाद जेल में बनी थी। उस समय चंदन जेल में ही था। वर्ष 2020 से चंदन यादव अमन सिंह गैंग से जुड़ा हुआ है। धनबाद में अमन के इशारे पर हुई पहली फायरिंग में उसकी भूमिका सामने आई थी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N