logo

मतदाता सूची से नाम कटा है तो चिंता मत कीजिए! चुनाव आयोग दे रहा है दूसरा मौका, करें यह काम

मतदाता सूची से नाम कटा है तो चिंता मत कीजिए! चुनाव आयोग दे रहा है दूसरा मौका, करें यह काम

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

Jharkhand News: झारखंड में मतदाताओं (Voter's of Jharkhand) को अपना नाम मतदाता सूची (Voter List) में शामिल कराने का एक और मौका मिलेगा। संबंधित मतदाता को अपने जरूरी साक्ष्य और दस्तावेज जमा कराने होंगे। दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र पाए जाने वाले लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ दिया जायेगा। चुनाव आयोग (Election Commission of India) का प्रयास है कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में ना छूटे। गौरतलब है कि इसके लिए SSD सूची में  शामिल लोगों को अपने दस्तावेज शामिल कराने का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। संबंधित मतदाताओं को अपने साक्ष्य और जरूरी दस्तावेज लेकर बीएलओ (BLO) के पास जाना होगा। उनके दावों की जांच होगी और सही पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।

किन मतदाताओं को SSD सूची में डाला जाता है!
गौरतलब है कि SIR की प्रक्रिया में SSD सूची में ऐसे मतदाताओं का नाम डाल दिया जाता है जो मौजूद नहीं हैं, स्थायी रूप से कहीं और चले गए हैं, डुप्लीकेट नाम है या फिर मृत्यु हो चुकी है। ऐसी सूची में शामिल लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का एक और मौका दिया जाएगा। गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने फॉर्म-6 और फॉर्म-8 नियमित रूप से स्वीकार करने का फैसला किया है। अंतिम मतदाता सूची जारी होने से कुछ दिन पहले तक यह फॉर्म लिए जाएंगे। इस प्रकिया के तहत पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करने और जरूरी संशोधन करने का मौका मिल जायेगा। 

सभी जिलों में SIR प्रकिया की निगरानी की जायेगी
मतदाता सूची पुनरीक्षण के काम में सभी जिलों की निगरानी भी की जाएगी। खासतौर पर उन जिलों पर ध्यान दिया जाएगा, जहां मामलों का निपटारा बेहद धीमी गति से चल रहा है। ऐसे जिलों में बकायदा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की तैयारी भी है। पर्यवेक्षक, संबंधित जिलों में मामलों के निपटारे में देरी के कारणों का पता लगाएंगे और अपनी रिपोर्ट भारत निर्वाचन आयोग को भेजेंगे। रिपोर्ट के आधार पर आयोग आगे की कार्रवाई के संबंध में गाइडलाइन जारी करेगा। मामलों के निपटारे में धीमी गति से बढ़ रहे जिलों पर कार्रवाई भी हो सकती है। 

Tags - Jharkhand NewsSIRSIR JharkhandElection Commission of India