logo

फिर एक उत्पाद सिपाही अभ्यर्थी की गई जान, 6 की बिगड़ी तबीयत

नगीोलमपग1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
उत्पाद सिपाही की दौड़ ने आज फिर फिर एक युवक की जान ली है। इस बार गिरिडीह में युवक ने दम तोड़ा है। युवक राजधनवार का निवासी 28 वर्षीय विरंची राय (पिता-दर्शन राय) था। घटना शुक्रवार की सुबह की है। घटना को लेकर मृतक के चचेरे भाई चंदन राय ने बताया कि विरंची राय उत्पाद सिपाही की बहाली में शामिल होने आया था। शुक्रवार की सुबह वह दौड़ में शामिल हुआ। दौड़ के दौरान उसने 1800 मीटर कम्प्लीट भी कर लिया था। इसके बाद उसकी सांस फूलने लगी। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे प्रशासन के द्वारा ही किसी तरह सदर अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 


इन लोगों की बिगड़ी तबीयत 
चंदन राय ने बताया कि जहां दौड़ हो रही है वहां मेडिकल व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। इसी लापरवाही के कारण युवक की जान चली गई है। इधर, शुक्रवार को ही छह अभ्यर्थी बीमार पड़ गए। जिनकी तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है उनमें हजारीबाग के खुशनवाज आलम, निमियाघाट के संतोष कुमार, सरिया के राजकुमार सिंह, धर्म दास पश्चिमी सिंघभूम, कोडरमा के त्रिभुवन यादव और रामगढ़ के बबलू बेदीया शामिल हैं। 

Tags - Giridih Giridih News Giridih Latest News Giridih Jharkhand Excise cobtable excise constable death