logo

पंडरा : भाई-बहन हत्याकांड में किसी दूसरे लड़के की हुई एंट्री, संदिग्ध के पिता से हो रही पूछताछ

WhatsApp_Image_2022-06-19_at_9_03_56_PM.jpeg

रांची: 

पंडरा ओपी क्षेत्र में भाई बहन हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस जितना सुलझाने की कोशिश कर रही है वो उतना ही उलझता जा रहा है  अब इस मामले में किसी दूसरे लड़के की एंट्री हो गयी है। अब पुलिस की जांच रातू के रहने वाले एक संदिग्ध के इर्द गिर्द घूम रही है। पुलिस उस लड़के के पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ये लड़का कभी स्कूल में श्वेता के साथ पढ़ता था। उसके बाद उसके परिजनों ने उसका नामांकन रांची से बाहर किसी स्कूल में करवा दिया था। जानकारी के मुताबिक लड़के और श्वेता के बीच बातचीत हुआ करती थी। फिलहाल वह लड़का रांची से गायब है।

पिता से हो रही पूछताछ

लड़के के माता-पिता को भी नहीं पता है कि वह कहां है। पुलिस ने रातू इलाके में रहने वाले उसके पिता को उठा लिया है। उससे पूछताछ चल रही है लेकिन उसके पिता को ये जानकारी नहीं है कि इस वक्त उसका बेटा कहां है।

घर में नहीं है लड़का

संदिग्ध लड़के की मां ने बताया कि उनका बेटा पहले श्वेता के साथ पढता था, लेकिन बाद में उसका नामांकन झारखंड के एक प्रसिद्ध आवासीय स्कूल में करवा दिया गया था लेकिन कोरोना की वजह से वह रांची आ गया था। जहां उसकी मुलाकात श्वेता से हुई थी। उसकी मां के अनुसार उनका बेटा दो महीने से घर नहीं लौटा है। जब उसका मन करता है तब वह घर आता है।बहरहाल पुलिस उस लड़के की तलाश में जुटी है ताकि श्वेता हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाया जा सके।