द फॉलोअप डेस्क, रांची:
झारखंड में JSSC- CGL परीक्षा विवाद से जुड़े मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को CID की SIT टीम ने कार्रवाई पलामू में करते हुए कुन्दन कुमार को गिरफ्तार किया है। कुंदन कुमार मूल रूप से पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र स्थित डुमरी गांव का रहने वाला है। गौरतलब है कि इस केस की जांच में जुटी सीआईडी अब तक 8 चयनित अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 100 से ज्यादा अभ्यर्थियों से पूछताछ कर चुकी है।

सीआईडी ने इस केस में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर चुने गए अभय कुमार तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा तिवारी और भाई अक्षय तिवारी समेत आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।