द फॉलोअप डेस्कः
वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने बजट पेश करते हुए बताया कि राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा देते हुए सरकार ने अलग से एक पर्यटन नीति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि झारखंड में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। पर्यटन-उधोग स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में भी काफी सहयोगी है।
नेतरहाट बनेगा टूरिस्ट डेस्टिनेशन
वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा कि नेतरहाट को टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए नेतरहाट टूरिस्ट डेवलपमेंट ऑथोरिटी का गठन किया गया है।