द फॉलोअप डेस्क
गढ़वा जिला समाहरणालय के सभागार में नगर परिषद के निर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपायुक्त दिनेश यादव ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण के बाद वार्ड पार्षदों द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। इस चुनाव में दो उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें अनीता प्रसाद और सौरभ सिंह शामिल थे। मतदान के परिणामस्वरूप अनीता प्रसाद को 12 मत प्राप्त हुए, जबकि सौरभ सिंह को 9 मत मिले। मतगणना के बाद निर्वाची पदाधिकारी राज महेश्वरम ने अनीता प्रसाद को उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित करते हुए प्रमाण पत्र प्रदान किया। इसके पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष दौलत सोनी ने अनीता प्रसाद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
.jpg)