द फॉलोअप डेस्क, रांची:
रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार (होटवार) में विचाराधीन कैदी ने सुसाइड कर लिया। मृत कैदी की पहचान मंगरा उरांव के रूप में की गई है। वह पत्नी की हत्या के आरोप में वर्ष 2017 से ही जेल में बंद था। खेलगावं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि मंगरा उरांव का शव जेल के बाथरूम में बेजान हालत में मिला था। कैदी की मौत से जेल परिसर में हड़कंप मच गया है।

बाथरुम में मृत हालत में मिला मंगरा उरांव
आरंभिक जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को मंगरा बाथरूम गया था। जब वह काफी देर बीतने के बाद भी बाहर नहीं आया तो कैदियो ने झांककर देखा। अंदर मंगरा उरांव बाथरूम की खिड़की में बेजान हालत में पड़ा मिला। उसने सुसाइड कैसे किया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मंगरा उरांव लोहरदगा का रहने वाला था। वह, पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था।