logo

कमल फूल की सरकार बनाइए भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटाकाकर सीधा करने काम भाजपा करेगीः अमित शाह

ोसगूेपोप.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह परिवर्तन यात्रा को संबोधित करने गिरिडीह पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस परिवर्तन यात्रा से परिवर्तन सरकार का नहीं करना है, मुख्यमंत्री का नहीं करना है, ये परिवर्तन मूलनिवासी,ओबीसी,आदिवासी, दलितों के जीवन में परिवर्तन करने की संकल्प का यात्रा है। इस सरकार ने झारखंड के युवाओं के साथ अन्याय किया। इस सरकार ने झारखंड के पिछड़े वर्ग के साथ अन्याय किया, दलितों के साथ अन्याय किया, आदिवासियों के साथ अन्याय किया, माताओं बहनों के साथ अन्याय किया। मैं आज गिरिडीह आया हूं। आज मैं कहने आया हूं कि उखाड़ के फेंक दो हेमंत सोरेन की सरकार को और कमल फूल की सरकार लाओ। मोदी जी के नेतृत्व में ये झारखंड हमारे देश का पहले नंबर का राज्य बनेगा। बाबा बैद्यनाथ इसी भूमि पर विराजते हैं, झारखंडी धाम के बाबा इसी भूमि पर विराजते हैं और यहां पर सभी लोग परेशान है। मैं आया तो दिल्ली के पत्रकारों ने फोन किया कि इस बार क्या होगा झारखंड में। मैंने कहा कि मैं तो गिरिडीह की दीवारों पर लिखा हुआ पढ़ सकता हूं। दो तिहाई बहुमत से कमल फूल की सरकार बनने जा रही है। इतनी बड़ी सभा है मैं आप सभी को पूछना चाहता हूं कि किसी ने 350 करोड़ देखा है क्या। 30 करोड़ देखा है क्या। कल भाजपा के वेबसाइट पर चले जाना हम दिखाएंगे कि झारखंड के एमपी और आलमगीर के घर से निकला 350 करोड़ और 30 करोड़ कैसा दिखता है। ये पैसा हेमंत सोरेन ने कमाया है क्या, आलमगीर ने कमाया है क्या। ये पैसा आपका है। जो इंडि आलांयस की सरकार लूटकर अपने घर ले गई है। ये भ्रष्टाचार की गंगा इनके समुद्र तक नहीं पहुंचने देंगे। आप कमल फूल की सरकार बनाइए इन भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटाकाकर सीधा करने काम भाजपा करेगी। 


वादा खिलाफ करने वाली सरकार  है 

कांग्रेस हमेशा से ओबीसी विरोधी रही है। कांग्रेस पार्टी ने सबसे पहले 50 साल तक काका साहेब कालेलकर की रिपोर्ट को दबा कर रखा। फिर मंडल कमीशन की रिपोर्ट इंदिरा गांधी ने लागू नहीं होने दी। जब लागू होती थी तो राजीव गांधी ने विरोध किया। ये कांग्रेस थी जिसने 70 साल तक ओबीसी कमीशन को संवैधानिक मान्यता नहीं दी। नरेंद्र मोदी ने पिछड़ा कमीशन को संवैधानिक मान्यता दी। 16 जातियों को पिछड़ा जातियों में उमेरा और इसके साथ एमबीबीएस, एमडी के दाखिलों में 27 प्रतिशत आरक्षण नीट में पहली बार नरेंद्र मोदी सरकार ने किया। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल इन सभी जगह  27 प्रतिशत आरक्षण मोदी जी ने किया। हेमंत सरकार वादा खिलाफी करने वाली सरकार है। इतने सारे युवा यहां पर है किसी को बेरोजगारी भत्ता मिली है क्या। पांच लाख युवाओं को नौकरी मिली है क्या। आयोग्यता के कारण दौड़ा-दौड़ाकर हमारे युवाओं को मौत के घाट उतारने का काम हेमंत सोरेन की सरकार ने किया है। इन्होंने सदानों के सारे मसले, मूलनिवासियों के मसले हल करने का कहा था एक भी मसले हल हुए हैं क्या। ये खामोश रहने वाली सरकार है। वादा खिलाफी करने वाली सरकार है। आज मैं यहां आया हूं तो हेमंत सोरेन से, कांग्रेस पार्टी से और लालू यादव से पूछना चाहता हूं कि आपकी सरकार रही केंद्र में तो आपने 10 साल में झारखंड को क्या दिया, जरा हिसाब दीजिए। ये हिसाब नहीं देते हैं लेकिन मैं हिसाब लेकर आया हूं। यूपीए और इंडि आलायंस ने 10 साल में सिर्फ 84 हजार करोड़ दिया। और मोदी जी ने 3 लाख 81 हजार करोड़ देने का काम किया। मोदी जी के दिल में झारखंड है। जमशेदपुर दौरा के दौरान झारखंड वासियों को मिलने के लिए 120 किलोमीटर सड़क यात्रा करके सभा को संबोधित किया। 


घुसैपठिए झारखंड की सभ्यता को नष्ट कर रहे हैं 
सबसे बड़ी समस्या के लिए आज मैं यहां आया हूं। हमारे झारखंड में जिस प्रकार से घुसपैठ हो रही है अगर इसी प्रकार से चला तो 25-30 साल में ये घुसपैठिए यहां बहुमत में आ जाएंगे। आप चाहते हो क्या गिरिडीह घुसपैठियों से भर जाए। हेमंत सोरेन इन्हें रोक सकता है क्या। उनकी तो वोट बैंक ही यही है। अभी झारखंड हाईकोर्ट ने ऑर्डर किया है कि झारखंड सरकार और भारत सरकार की गृह मंत्रालय इन लोगों को चिन्हिंत करे और रिपोर्ट करें। मैं कहता हूं कि अगर झारखंड सरकार में ये रहे तो ये होने नहीं देंगे। एक बार झाऱखंड सरकार बदल दीजिए मैं आपको वादा करता हूं रोहंगिया और बांग्लादेशियों को चुन-चुनकर बाहर फेंकने का काम भाजपा करेगी। ये हमारी सभ्यता को नष्ट कर रहे हैं, हमारी संपत्ति को लूट रहे हैं। हमारी बेटियों के साथ नकली शादी कर रहे हैं। हमारा रोजगारी को भी लूटने का काम करते हैं। झारखंड के अंदर घुसपैठियों की जगह नहीं है। ये भारतीय जनता पार्टी ही इनको रोक सकती है। झारखंड एक विडंबना वाला प्रदेश है। यहां इतना खनिज है  जो पूरे देश का खजाना भर सकता है। मगर झारखंडी गरीबी है। यहां से नौकरी करने के लिए लोग दूसरे राज्यों में जाते हैं। मैं आपको वादा करता हूं कि एक बार भाजपा की सरकार बनाईए रोजगारी के लिए झारखंड को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। रोजगारी झारखंड के पास आ जाएगी। ये परिवर्तन यात्रा झारखंड के विकास का सपना लेकर आई। ये परिवर्तन यात्रा मोदी जी के महान झारखंड के विकसित झारखंड के सपना को पूरा करने के उद्देश्य को लेकर आई, ये परिर्वतन यात्रा झारखंड से घुसपैठियों को निकालने का मकसद से आई है। महिलाओं को सुरक्षा देने के मकसद से आई है। ये परिवर्तन यात्रा युवाओं को रोजगार देना, आदिवासियों का कल्याण करना, पिछड़ा वर्ग का कल्याण करना, दलितों का कल्याण करना के उद्देश्य से आई है। आप इस परिवर्तन यात्रा को सफल बनाइए। 

Tags - Amit Shah Jharkhand Amit Shah Hemant Soren BJP