logo

रांची : अमित अग्रवाल बिल्कुल स्वस्थ, वापस भेजा गया जेल

AMIT,_AGAR1.jpg

रांचीः 


कोलकाता के व्यवसाई अमित अग्रवाल की तबीयत अब ठीक हो गई है। उन्हें रिम्स से वापस बिरसा मुंडा कारागार यानी होटवार जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। मालूम हो कि शुक्रवार को अमित अग्रवाल के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया था। जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। उनके पेट में इंफेक्शन था।


सभी रिपोर्ट नेगेटिव आए 
बता दें कि रिम्स के डॉक्टर विनय प्रताप के वार्ड में अमित अग्रवाल को एडमिट किया गया था। 4 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान सभी टेस्ट नेगेटिव आए हैं। जिसके बाद जेल प्रशासन को यह रिपोर्ट भेज दी गई कि अमित अग्रवाल स्वस्थ हैं। उन्हें वापस जेल भेजा जा सकता है। इसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच अमित अग्रवाल को रिम्स से होटवार जेल भेज दिया गया।