रांचीः
आज पूरी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद मंगलवार को घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं। महिला विधायक को घोड़े पर सवार देख सभी विधानसभा के बाहर सभी लोग हैरान थे। जब उनसे घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि यह घोड़ा उनका पसंदीदा सवारी है।
बेटियों को मिले आजादी
महिला दिवस के विशेष मौके पर उन्होंने अपना दिन खास बना लिया। विधानसभा पहुंचते ही सारे मीडियाकर्मियों के कैमरे उनसे सवाल करने लगे कि वह क्या मैसेज देना चाह रही हैं तो उन्होंने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं इसलिए हर माता पिता को समझना होगा कि वह अपनी बेटी को बोझ ना समझकर उनको वह करने दें जो वह करना चाहती हैं। अंबा विधायक बनने के बाद हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। 2021 के बजट सत्र में भी वह घोड़े पर सवार होकर विधावसभा पहुंची थीं।
पिछली बार भी घोड़े से पहंची थीं
पिछले साल भी अंबा घोड़े से विधानसभा पहुंची थी, जिसके बाद सबकी नजर उनपर ही टिकी थी। घोड़े के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा था कि ड़ा मुझे अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रिटायर्ड रवि राठौर द्वारा उपहार में दिया गया है। बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद घोड़े पर सवार होकर अनोखे अंदाज में विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंची।