logo

NTPC पर अंबा का आरोप, कहा- जनता के पैसों से कंपनी करा रही बड़कागांव विधायक के आवास की मरम्मत

ambaaaaaaaa.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने आज हुडहुडू आवास में एक प्रेस वार्ता आयोजित की और NTPC तथा बड़कागांव के वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी पर कई गंभीर आरोप लगाए। अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव में NTPC जनता को लूट रही है और अब उन पैसों से वर्तमान विधायक के निजी घर की मरम्मत करवा रही है तथा वहां एक सार्वजनिक शौचालय का निर्माण भी करा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस निर्माण कार्य में एक ईंट भी नहीं लगने देंगी, चाहे इसके लिए उन्हें धरना-प्रदर्शन ही क्यों न करना पड़े। उन्होंने इस मामले को लेकर PIL दाखिल करने की भी बात कही।
इस पूरे मुद्दे पर टेलीफोन के माध्यम से प्रतिक्रिया देते हुए बड़कागांव के वर्तमान विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि वे फिलहाल इलाज के लिए दिल्ली में हैं। उन्होंने अंबा प्रसाद के सभी आरोपों को निराधार बताया। विधायक ने कहा कि NTPC जिस स्थान पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवा रही है, वहां उनका जनता दरबार लगता है और लोगों का आना-जाना होता है, इसलिए वहां कार्यालय का रिपेयर और पब्लिक टॉयलेट का निर्माण कराया जा रहा है।

 

Tags - latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand Updates latest Updates Jharkhand Amba on NTPC news Updates latest Amba on NTPC News Updates latest Amba on NTPC News Latest Amba on NTPC news Amba on NTPC News updates