रांची
भाजपा, झारखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी निश्चित हार को देख कर बौखलाहट गई है। भाषा की कोई मर्यादा नहीं है, बड़े-बुजुर्गों का सम्मान भी वे नहीं जानते हैं। देश के प्रधानमंत्री का सम्मान भी नहीं जानते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी शायद किसी के लिए भी तू-तड़ाक वाली भाषा प्रयोग में करते होंगे।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी चांदी का चम्मच लेकर जीवन प्रारंभ किया है, उसका अहंकार अभी भी सर चढ़ के बोल रहा है। उन्हें पता है कि जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी निर्वाचित हो कर तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं।

दलितों के नाम पर राजनीति करने का आरोप
अमर कुमार बाउरी ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर कहा कि दलितों के नाम पर राजनीति करने वाले खड़गे जी की भाषा स्क्रिप्टेड रहती है। गांधी-नेहरू परिवार के चरण चुंबक और चरण चाटुकारिता के लिए जो इस पद पर इस उम्र में बने हुए हैं, उस उपकार के लिए इस तरह की अमर्यादित भाषाओं का प्रयोग करते हैं।
प्रदेश महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं, लोकतंत्र बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की ताकत से चुने हुए प्रधानमंत्री हैं, किसी परिवार के अनुकंपा पर नहीं बने हैं।

बाउरी ने दिया ये सुझाव
उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि कांग्रेस देश की राजनीति को इधर भटकाने से ज्यादा अपने संगठन को और अपनी नीति और नियत को ठीक करने की जरूरत है। कांग्रेस शासनकाल में दलितों पर क्या अत्याचार हुआ है किसी से छिपा नहीं हुआ है। बाबा साहेब आंबेडकर को कैसे आपने अपमानित किया है, उनके संविधान को लेकर के आज जो रोना रोते हैं ये सभी दलित जानते हैं। इसी का नतीजा है कि आज कांग्रेस देश और राज्यों की सत्ता से पदच्युत हैं और आगे भी रहेंगे। कांग्रेस दलित विरोधी भी है और कांग्रेस भारत विरोधी भी है।
