logo

अमन साहू गैंग के सदस्य मयंक सिंह ने दी सांसद पप्पू यादव को धमकी

सोबो.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड में कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू के गैंग के सदस्य मयंक सिंह ने सांसद पप्पू यादव को धमकी दी है। यह धमकी सोशल मीडिया के जरिए दी गई है। मयंक सिंह नाम के फेसबुक अकाउंट से 26 अक्टूबर को एक पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में लिखा है कि - जैसे कि कुछ समाचारों पत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ है कि बीते दिनों; बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (राजेश रंजन) के द्वारा Lawrence Bishnoi भाई के बारे में उल्टा-पुल्टा ब्यान दिया गया था। मैं पप्पू यादव को स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि पप्पू यादव तुम अपने औकात में रहकर चुप-चाप राजनीति  करने में ध्यान दो, ज्यादा इधर-उधर 3-5 करके TRP कमाने के चक्कर में मत पड़ो वर्ना Rest in Peace (RIP) कर देंगे।

मलेशिया में है मयंक सिंह
वैसे तो, झारखंड में कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं। लेकिन इन दिनों अमन साहू गिरोह का आतंक कुछ ज्यादा बढ़ गया है। विशेष रूप से, यह गिरोह लातेहार, चतरा, रामगढ़, हजारीबाग और रांची के कोयलांचल क्षेत्र में सक्रिय है। जानकारी हो, कई घटनाओं को अंजाम देने के बाद मयंक सिंह नाम का व्यक्ति इस गिरोह की ओर से घटनाओं की जिम्मेवारी भी लेता है। मिली जानकारी के अनुसार, मयंक सिंह मलेशिया में बैठकर राज्य में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। वहीं, जेल में बंद अमन साहू वहीं से अपना गिरोह चला रहा है। 
 

Tags - Aman Sahu gang Mayank Singh threatened MP Pappu Yadav Jharkhand News