logo

आज राजधानी के कई इलाकों में बारिश के साथ वज्रपात की आशंका को लेकर अलर्ट जारी

बारिश5.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड का मौसम बदल गया है। आसमान में बादल छाये हैं। पिछले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में गर्जन के साथ वर्षा हुई। कई जगहों पर वज्रपात भी हुआ, जिससे 4 बच्चों की मौत भी हो गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने 1 मई के लिए रांची के इलाकों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम केंद्र के अनुसार इस दौरान छत, वाहन और अन्य संपत्ति को नुकसान हो सकता है। मौसम विभाग ने अपील की है कि लोग खंभों और पेड़ के नीचे ना खड़े रहे रहे। किसान अपनी फसलों को ढंक कर रखें। वज्रपात के दौरान इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग करने से मना किया है। 


गर्मी से मिली राहत 
हालांकि मौसम में हुए बदलाव की वजह से कई हिस्सों में गर्मी से राहत है। झारखंड में वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आज भी राजधानी रांची सहित कई जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना जाहिर की गयी है। 24 घंटे के भीतर रांची में तेज बारिश हो सकती है। साहिबगंज में कल वज्रपात में हुए चार बच्चों की मौत के बाद मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने को कहा है। बोकारो, पश्चिमी सिंहभूम और जमशेदपुर को छोड़कर राज्य सभी जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT