रांची
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जेल से बाहर आ गए हैं। सुप्रीम कोर्ट से बेल ऑर्डर की कॉपी मिलते ही आलमगीर आलम को होटवार जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर आलमगीर आलम का स्वागत उनकी विधायक पत्नी निसात आलम और पोते ने किया। भारी संख्या में समर्थक भी उनका स्वागत करने पहुंचे थे। गौरतलब है कि आलमगीर आलम को 11 मई को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। हालांकि, बेल ऑर्डर की कॉपी नहीं मिलने से वह अगले 2 दिन तक जेल से बाहर नहीं आ पाए थे।

15 मई 2024 को ईडी ने गिरफ्तार किया था
गौरतलब है कि आलमगीर आलम को 15 मई 2024 को ईडी ने गिरफ्तार किया था। दरअसल, 6 मई को एजेंसी के छापे में उनके पीए संजीव लाल के सहायक जहांगीर आलम के फ्लैट से 32 करोड़ 20 लाख रुपये की बड़ी रकम मिली थी। इसी केस में आलमगीर आलम की गिरफ्तारी हुई थी। अब पूरे 2 साल बाद आलमगीर आलम जेल से बाहर आये हैं। उनके समर्थकों में जश्न का माहौल है।
