logo

तय समय से पहले ED दफ्तर पहुंचे आलमगीर आलम, कहा- हम कानून को मानने वाले हैं

ोोतोस2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ईडी दफ्तर पहुंच गये हैं। ईडी उनसे उनके पीएस संजीव लाल के ठिकानों से मिले 35 करोड़ कैश मामले में पूछताछ होगी। आलमगीर आलम को पूछताछ के लिए 11 बजे बुलाया गया था लेकिन वह तय समय से पहले ही पौने ग्यारह बजे ईडी दफ्तर पहुंच गये। बता दें कि बीते 6 मई को छापेमारी के दौरान उनके पीएस संजीव लाल के नौकर के ठिकानें से 35 करोड़ 23 लाख रुपये कैश बरामद हुए थे।

हम कानून को मानने वाले हैं

ईडी दफ्तर पहुंचने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह कानून मामने वाले व्यक्ति हैं इसलिए आज वह ईडी दफ्तर पहले समन पर ही पहुंच गये हैं। वह ईडी के सारे सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं। आलमगीर आलम अपने साथ कुछ दस्तावेज भी लेकर पहुंचे हैं।

आमने सामने बिठाकर हो सकती है पूछताछ

माना जा रहा है कि संजीव लाला और आलमगीर आलम को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ हो सकती है। 6 मई को हुई ईडी की रेड के बाद मंत्री के सचिव संजीव लाल और उनके घरेलू नौक जहांगीर आलम को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद दोनों को 6 दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि खत्म होने के बाद दोबारा दोनों की रिमांड अवधि बढ़ा दी गई है। 
 

Tags - Alamgir Alamgir Alam ED Office Alamgir Alamgir News