logo

अखंड राजपुताना सेवासंघ ने राष्ट्रपति और पीएम को लिखा पत्र, दलित समुदाय के लिए की ये मांग 

SANGH3.jpg

रांची
अखंड राजपुताना सेवासंघ दलितों की आवाज बना है। दलितों की स्थिति में सुधार लाने के लिए सेवासंघ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर मांग की है कि दलित समुदाय के लिए न्याय और समानता कायम रखी जाये। अखंड राजपूताना सेवासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर आर पी सिंह दुर्गवंश ने यह मांग रखी है। सिंह ने सरकार और सत्तारूढ़ दल के स्वार्थी दलित नेताओं की ओर से आरक्षण के मुद्दे पर सर्वोच्च न्यायालय के सुझावों को लागू न करने के लिए प्रधानमंत्री पर दबाव डालने पर चिंता जतायी है। उन्होंने उन लोगों के लिए आरक्षण की आवश्यकता पर सवाल उठाया है जो पहले से ही सांसद, मंत्री, विधायक और वरिष्ठ अधिकारी बन चुके हैं। 


न्यायपालिका में कार्यपालिका का हस्तक्षेप रोकें
उन्होंने राष्ट्रपति से दलित समुदाय के लिए खड़े होने और न्याय सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। सिंह ने राष्ट्रपति से संविधान की भावना के अनुसार दलित समुदाय के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने का अनुरोध किया है।  उन्होंने आग्रह किया है कि यदि आवश्यक हो तो न्यायपालिका में कार्यपालिका के हस्तक्षेप को रोकने के लिए अपनी शक्तियों का उपयोग करें। 

Tags - Akhand Rajputana Seva SanghDalit Jharkhand News